VIDEO:तमंचा फैक्ट्री से असलाह बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने अवैध हथियारों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन रिवाल्वर, एक पिस्टल देशी, दो तमंचे 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक पोनिया व हथियार तैयार करने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव नरैना में जुल्फिकार के ठिकाने पर छापा मारा, जहां तमंचे आदि बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से गांव बझैड़ा कला के जुल्फिकार तथा थाना गुलावठी के गांव बिसाइच के बलराज को धर दबोचा। पुलिस ने ठिकाने से तीन रिवाल्वर, एक पिस्टल, तीन तमंचे, एक पोनिया व औजार बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे आस-पास के इलाके में गुंडों को 5-6 हजार रुपए प्रति तमंचा, अवैध पिस्टल 30-35 हजार रुपए तथा रिवाल्वर 10-12 हजार रुपए में सप्लाई करते थे। तमंचा फैक्ट्री को पकड़ने वाले दल क  पुरस्कृत किया जाएगा।







Related Posts

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

🔊 Listen to this एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर महिला का…

Read more

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे दो से तीन बाइकों पर सवार होकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण

सपा नेता के निधन पर शोक

सपा नेता के निधन पर शोक

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

हापुड़ में भवन निर्माण सामग्री पर जीएसटी की भारी चोरी

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
error: Content is protected !!