हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर मंडलायुक्त अनिता मंश्राम व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिन्ता व्यक्त कर चुके हैं और रात्रि के समय प्रतिबंध की अवधि दो घंटा यानि कि रात्रि आठ बजे से सुबह 6 बजे तक की गई। परन्तु लोग इसे रात्रि कर्फ्यू न मानकर सैर सपाटे की अवधि मान रहे हैं। महिलाएं व बालिका तथा पुरुष नाइट ड्रेस में सोने से पहले रात्रि में सड़कों पर देर रात तक चहल-कदमी करते नजर आएंगे जो चिन्ता का विषय है। रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने हेतु पुलिस को कारगर कदम उठाने चाहिए।

























