हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने गाजियाबाद के लोनी निवासी एक व्यक्ति समेत करीब 100 लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी अब तक की है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हर्ष विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार और धर्मेंद्र कुमार है. साथ ही तीसरा आरोपी बुलंदशहर निवासी नितिन कुमार है. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी हापुड़ में स्कूल चलाते थे. संदीप स्कूल का मैनेजर था जबकि धर्मेंद्र और नितिन स्कूल में प्रिंसिपल और शिक्षक थे. कोरोना में स्कूल प्रभावित होने की वजह से तीनों ने यह धंधा शुरू किया.पुलिस ने इस दौरान आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं.
दरअसल आरोपियों ने नवंबर 2021 में लोनी के अशोक विहार निवासी मोहित से लोन दिलाने के नाम पर एक लाख 53 हजार रुपए की ठगी की थी. साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ में भी छापेमारी की जहां से कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया और संदीप, धर्मेंद्र, नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811






























