हापुड़, सीमन/गढ़मुक्तेश्वर, प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर मोनी अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घना कोहरा और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा होने के कारण जनजीवन पूरी तरह सर्द हवाओं से जमा हुआ था। उसके बावजूद श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी पापनाशिनी मां गंगा में स्नान–दान किया। घना कोहरा होने के कारण श्रद्धालुओं को रास्ता ढूंढने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि मौनी अमावस्या सोमवार और मंगलवार दो दिन होने से श्रद्धालुओं ने मौन व्रत धारण कर गंगा में स्नान किया। दोनों दिन मौनी अमावस्या होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गढ़ पहुंचे। हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों और दूसरे जनपदों से यहां रविवार की रात को ही श्रद्धालुओं ने डेरा डाला।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























