👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार की सुबह और सोमवार की रात सड़कों पर कोहरे की चादर छाई रही जिससे विजिबिलिटी बेहद प्रभावित रही। रात के अंधेरे में कोहरा हवा के साथ चल रहा था जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। रोड पर सफेद पट्टे और हेडलाइट के सहारे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दिए। इस दौरान दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम ली। वहीं जिले में कोहरे के साथ-साथ ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है और ठिठुरन भी बढ़ गई है। लोग इस दौरान मजबूरी में ही सड़कों पर निकल रहे हैं।
हापुड़ में खुल गया है आयुर्वेदा कॉलेज, दाखिले के लिए कॉले करें: 9560205965


























