जनपद हापुड़ की तीन तहसीलों में गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना तथा हापुड़ में शनिवार की रात तक कुल 40 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई जिससे स्वास्थ्यकर्मियों व लोगों की बेचैनी बढ़ गई।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार धौलाना तहसील के अन्तर्गत आर्य नगर पिलखुवा से चार, गांव गालंद से एक, साकेत पिलखुवा से दो, धौलाना से दो, हापुड़ तहसील के मौहल्ला गोपीपुरा से 6, गांव नान से दो, सुल्तानपुर से तीन, लज्जापुरी से दो, गांव असौड़ा से एक, मजीदपुरा से एक, कन्हैयापुरा से एक, भगवानपुरी से एक, मौहल्ला पीरवाउद्दीन से एक, मौहल्ला फूलगढ़ी से 10, शम्भूपुरा से एक तथा एक और अन्य मरीज, वहीं गढ़मुक्तेश्वर जंगपुरा से एक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुई है। (ehapurnews.com)
ADVERTISE WITH US: CONTACT- 9654657314
आपको बता दें कि शनिवार की सुबह 19 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जबकि देर शाम को 21 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर शनिवार को 40 कोरोना से संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई।
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित इलाकों को सील कर दिया है और मैजिस्ट्रेटों की तैनाती कर चिकित्सीय परीक्षण शुरु कर दिया है।




























