👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरूवार को कांग्रेस का एक स्तंभ भाजपा में जा पहुंचा और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह अवसर था प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हापुड़ आगमन का।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रभावी मतदाता संवाद बैठक में पहुंचे थे। जिला कांग्रेस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे और प्रमुख आलू व्यवसायी अनिल कुमार आलू वाला ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनिल आलू वाला को भाजपा की सदस्यता प्रदान की और भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया। इससे भाजपा का कुनबा बढ़ा है।




























