जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हापुड़ जिले में शुक्रवार को पांच नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना के ये पांचों मरीज कस्बा हापुड़ के मौहल्ला पीरवाउद्दीन में मिले हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाके को नियंत्रण में लेकर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है।
ये इलाके हुए बफर ज़ोन घोषित:
प्रशासन ने गोल मार्किट, माता मौहल्ला, साधना मार्किट, कृष्णा गली, गांधी गंज, पाटिया मंडी, सत्तीबाड़ा, अतरपुरा, प्रेमपुरा, खुर्जापेच, पक्का बाग मंडी, भगवती गंज, जवाहर गंज, भोला गंज, गंज मौहल्ला, सर्राफा बाजार, खाई, बूरा गली, पुराना बाजार. चाहकमाल, बराही मौहल्ला, नगर पालिका बफर जोन में कबाड़ी बाजार, कसेरठ बाजार, सब्जी मंडी, ब्रह्मनान, शिवपुरी, कासपरुरा, नवज्योति कॉलोनी, शिवचरन पुरा, घनश्यामपुरा, कोठी गेट, महेशुपुरी, पीरवाउद्दीन, पुरानी चुंगी, शास्त्री नगर, मुजफ्फरपुरा को पुन: नियंत्रण में लेकर बफर ज़ोन घोषित किया है।


























