हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने जुआ/सट्टा खेलते हुए नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने दो ताश के गड्डी और 17,030/- रूपये नकदी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी धौलाना के विभिन्न क्षेत्रों के हैं।
बता दें कि धौलाना पुलिस को सूचना मिली की कुछ जुआरी जुआ खेल हैं जिसके बाद पुलिस ने एक जगह पर छापा मारा और जुआरियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपयों के नाम जाकिर पुत्र मुंशी, कल्लन पुत्र राजपाल, आनंद पुत्र राजवीर, इमरान पुत्र शाहबुद्दीन, राजू पुत्र अजमेरी, इरफान पुत्र नूर, सतीश पुत्र होतीलाल, इखलाक पुत्र शमशाद तथा जावेद टेलर पुत्र युसुफ है। पकड़े आरोपी धौलाना के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं जिनसे पुलिस ने दो ताश के गड्डी और 17,030/- रूपये नकदी बरामद किए हैं।





























