👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ मे सक्रिय बाइक चोर गिरोह ने एक दिन मे चार बाइक उड़ा कर पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है।
मोती कालोनी का वसीम अपनी बाइक से मधु हास्पिटल गया था कि बदमाश मौका लगते ही वसीम की बाइक ले उड़े। रमपुरा पिलखुवा के पवन कुमार ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उससे बाइक मांग कर ले गया, परंतु उसने बाइक नहीं लौटाई। गांव छज्जुपुर के पवन कुमार की सपनावत से बाइक चोरी चली गई। थाना बहादुरगढ़ के अलीपुर के जयपाल सिंह की भी नानई रोड पर एक स्कूल से बाइक चोरी चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958




























