👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव छपकौली के पास मादक पदार्थ चरस की बिक्री कर रहे एक ग्रामीण को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गांव अयादनगर का राजमल छपकौली में चरस की बिक्री कर रहा था कि एक सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने राजमल के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




























