हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रामलीला मैदान के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय वकील के रूप में हुई है जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की सुबह रामलीला मैदान पिलखुवा के पास जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था तो गाजियाबाद से हापुड़ जा रही है ट्रेन की चपेट में वकील आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























