👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में परंपरागत और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के स्नातक और परास्नातक के छात्र सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 17 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। कोरोना के चलते जो छात्र फार्म भरने से वंचित रह गए हैं उनकी समस्याओं को देखते हुए यह तिथि 10 जनवरी से बढ़ाकर 17 जनवरी की गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम के फॉर्म अभी नहीं निकले हैं।




























