👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): बाबूगढ़ की जीटी रोड पर स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को 128 छात्राओं के टीकाकरण लक्ष्य के साथ कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस दौरान सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में ही कैंप लगाया जहां छात्राओं को कोरोना की पहली डोज़ लगाई गई।
बता दें कि इस दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राएं इस दौरान कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साहित नजर आई और वैक्सीनेशन के बाद स्वस्थ महसूस किया।





























