👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। मामला शुक्रवार का है जब बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से मोबाइल फोन झपट लिए और फरार हो गए। मामला थाना देहात क्षेत्र के ओम विहार के पास का है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहल्ला जय विहार निवासी बबली और ओम विहार निवासी ईश्वर के मोबाइल फोन को छपट लिए वहीं ओम विहार निवासी एक शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से भी बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884



























