हापुड,सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के समर्थन में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा की मंडल स्तरीय महारैली रामलीला मैदान हापुड़ में गुरुवार को संपन्न हुई ।महारैली की अध्यक्षता वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ने की। रैली में मेरठ मंडल के जनपद मेरठ बागपत गाजियाबाद बुलंदशहर नोएडा हापुड़ से हजारों लोग शामिल हुए। महारैली को रविंद्र प्रताप सिंह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी चौधरी विकास पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा निशा मेश्राम राष्ट्रीय महासचिव बीएमपी रोहिताश प्रधान राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी देवराज सिंह साहित्यकार डॉक्टर फारुख हुसैन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के के जाटव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मंच गीता पैतृक आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए वामन मेश्राम ने 8 अक्टूबर 2013 के सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि ईवीएम से स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव नहीं हो सकता केंद्र एवं राज्य सरकारें ईवीएम के घोटाले से बनी हुई सरकारें हैं केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विकास विकास करते हुए केवल विकास शब्द तक ही विकास को सीमित कर दिया है तथा देश की जीडीपी एक कंपनी एप्पल कंपनी की जीडीपी के बराबर लाकर रख दिया है इतने विशाल देश की जीडीपी को खत्म कर दिया गया शिक्षा का भी सत्यानाश किया गया और उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि छात्रों को मुफ्त में बस यात्रा करने को मिलेगी लेकिन जब गांव में बसे ही संचालित नहीं होती हैं तो छात्रों को सुविधा के नाम पर केवल उत्तर प्रदेश सरकार ने धोखा दिया है ।भारत में बेरोजगारी भ्रष्टाचार आतंकवाद चरम पर है। पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी गिनती ना करके उनको संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देकर सरकार हैं ओबीसी के साथ धोखा करती रही हैं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा को 2022 में चुनाव जिताने का आह्वान भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया महारैली का संचालन एडवोकेट मुकेश कुमार एवं डॉ अरुण कुमार ने किया और विशेष उपस्थिति के रूप में प्रजापति रामपाल सिंह तोमर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रजापति महासभा आदि मौजूद रहे।






















