👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन और तीसरी लहर को देखते हुए अपर जिलाधिकारी हापुड़ श्रद्धा शांडिल्यायन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यालयों में तैनात समस्त अधिकारी और कर्मचारी मास्क और फेस कवर का इस्तेमाल करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व समय-समय पर कार्यालय सैनिटाइज भी कराएं। इस संबंध में एडीएम ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालय में प्रत्येक व्यक्ति मास्क और फेस कवर के साथ ही कार्यालय में प्रवेश करें जिससे संक्रमण को रोका जा सके।




























