हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कालेज हापुड़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया व विज्ञान का मानव जीवन में महत्व को बताया व आधुनिक युग के वैज्ञानिक संसाधनों व उपकरणों के माडल बनाकर दर्शाया व उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ निशा आस्थना ने विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल्स की भूरी-भूरी प्रशंसा कर छात्राओं को उत्साहित किया। प्रदर्शनी की निर्णायक समिति में राजकीय हाई स्कूल लालपुर की प्रधानाचार्या राजेश कुमारी, अंजू व नेहा (स.अ.) रा.हा.स्कूल लालपुर व गौरव शर्मा प्रवक्ता चौ.ताराचंद इंटर कालेज तगासराय हापुड़ थे।
प्रदर्शनी की प्रतिभाशाली छात्राओं में उच्च कक्षा की छात्राओं में प्रथम स्थान सारिबा कक्षा 9बी, द्वित्तीय स्थान शोभा कक्षा 9बी, तृतीय स्थान रिंकी व मुस्कान कक्षा 10बी व जूनियर कक्षाओं की छात्राओं में प्रथम स्थान साक्षी कक्षा 8बी, द्वित्तीय स्थान वंशिका कक्षा 8ए और तृतीय स्थान मंतशा कक्षा 8ए को विद्यालय के प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी व विशेष अतिथि सुरेश सम्पादक ने पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर विद्यालय की प्राधानाचार्या शैलजा, स.अ. मनसु वर्मा, आदेश राणा, वर्षा त्यागी, नीतू त्यागी, सुनीता रानी, सुशीला यादव, रेखा रानी, पूनम रानी, श्वेता चौधरी, सिम्पी वर्मा, सीमा, रचना, वैशाली, शजिया, शिवानी श्रीवास्तव, हिमांशी त्यागी, प्रतीक त्यागी व शांतनु त्यागी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित था।





















