👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अब जल्द ही चौथा टोल टैक्स बनने जा रहा है जिससे गढ़-मेरठ हाईवे पर सफर महंगा हो जाएगा। अभी हापुड़ से दिल्ली, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि के लिए टोल देने पड़ता है अब जल्द ही गढ़ से मेरठ और सोनीपत तथा मुरादाबाद के बीच दौड़ने वाले वाहनों को भी टोल टैक्स से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए एनएचएआई गढ़-मेरठ फोरलेन हाईवे पर एक टोल टैक्स प्रस्तावित कर चुका है जिसका यात्रियों पर बोझ पड़ेगा। इसके बाद जनपद में चार टोल टैक्स हो जाएगा।





















