हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ग्रामीण विकास व शिक्षा के क्षेत्र में कार्याशील सामाजिक संगठन शौर्य शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में कुचेसर चौपला पर एक शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया।
शिक्षा सम्मेलन में जनपद हापुड़ के विभिन्न इंटर कालेजों के 250 छात्र-छात्राओं तथा 60 शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले छात्रों तथा शिक्षकों को संस्था की ओर से दिया जाता है। शौर्य शक्ति फाउंडेशन के उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588
























