VIDEO: कांग्रेस स्थापना दिवस काग्रेसियों ने लिया भाजपा को हराने का संकल्प










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेसियों ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 137 वां स्थापना दिवस शिवपुरी में मनाया। कांग्रेस पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्र गान भी गाया। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से विधायक रहे सुरेंद्र सिंह जदावत ने पार्टी के स्थापना दिवस पर समस्त कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने का श्रेय अगर किसी पार्टी को जाता हैं तो वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। देश की आजादी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं का बड़ा अहम योगदान रहा हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज का दिन देश के लिए सबसे ज्यादा गौरवान्वित होने का दिन है क्योंकि आज भारत देश की आजादी से लेकर अब तक जिस विकास और तरक्की के पथ पर खड़ा हुआ है वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ही देन है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हराने का दृढ़ संकल्प भी लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप,अमित सैनी,महेंद्र कश्यप,सेंसरपाल सिंह,दीपक मोघे,सिद्धार्थ स्वामी,गौरव गर्ग,डॉक्टर वीसी शर्मा,गुलफाम कुरैशी,धर्मेंद्र कश्यप,देवेंद्र कुमार,निसार खान,सविता गौतम,कुसुमलता,संदीप सिंह,दीपक गुप्ता, मुजम्मिल, भरत लाल शर्मा,मोहित मंडोठिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811







Related Posts

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
error: Content is protected !!