पानी लीकेज के बीच विकास के गड्ढे में पलटी ई रिक्शा










हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित कृष्णा विहार के पास विकास के गड्ढे में एक ई रिक्शा फंसकर पलट गई जिससे ई रिक्शा में बैठी महिला सवारियां घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों और चालक को बाहर निकाला जिन्हें मामूली रूप से चोटें आई हैं।
यह मामला मेरठ रोड का है जब फ्लाईओवर के पास एक ई रिक्शा अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। ई रिक्शा में कुछ महिला सवारियां भी मौजूद थी। जैसे ही ई-रिक्शा कृष्ण विहार के पास पहुंची तो पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर भरे पानी में एक गहरे गड्ढे में ई-रिक्शा फंस गई और पलट गई।
वैसे तो हुकमाराम लगातार विकास का दावा ठोक रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस हादसे से दो लापरवाही सामने आई हैं। एक तो पानी की लीकेज को दुरुस्त ना करना, दूसरा गड्ढा इतना गहरा है कि उसमें ई रिक्शा पलट गई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। हादसे के दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।

हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249







Related Posts

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
error: Content is protected !!