हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद को देखते हुए पुलिस निगाह रखने के लिए ड्रोन का सहारा ले रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी यहां तैनात रहेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्राभारी मानसिंह गोस्वामी व अन्य पदाधिकारी लगातार जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। आगामी चुनाव के लिहाज से यह जनसभा बेहद अहम मानी जा रही है जिसमें नड्डा प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे।
बता दें कि बिजनौर के विदुर कुटी से आरंभ हुई जन विश्वास यात्रा 28 दिसंबर को गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी। जेपी नड्डा सभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। हेलीपैड को मंच से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है जिसके चारों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्षण उमेश राणा समेत अन्य पदाधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया और पुलिस ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























