हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके पास से 124 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
थाना पिलखुवा के गांव शाहपुर फगौता का अशोक उर्फ मोनू एक कट्टे में शराब के पव्वे लेकर जा रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अशोक के कब्जे से 124 पव्वे देशी शराब बरामद की है। आरोपी ने शराब बेचना स्वीकरा किया है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस शराब के पव्वों के साथ रोजाना धर पकड़ कर रही है। परंतु पुलिस उन बड़े धंधेबाजों पर हाथ नहीं डाल रही है, जहां से ये छोटे धंधेबाज शराब लाकर बेच रहे है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884


























