
महिला को एसिड अटैक की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति दीपक कुमार उर्फ अमित कुमार पुत्र प्रताप निवासी अंबाला हरियाणा लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला को बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। उसके पति के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेज रहा है।
आरोपी ने महिला को धमकी भी दी है कि वह उसका घर बर्बाद कर देगा। तेजाब डालकर जान से मार देगा। आरोपी अपहरण करने की बात भी कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक करती है तो आरोपी किसी न किसी तरीके से मोबाइल नंबर निकाल कर उसे कॉल कर गंदी-गंदी गालियां देता है और धमकता है कि “यदि तू मेरी नहीं हुई तो किसी की भी नहीं होगी”। उसके पति के फोन पर गलत मैसेज भेज रहा है। महिला ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला के बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















