
श्राद्ध पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने गंगा स्नान किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाद्रपद शुक्ल पक्ष की श्राद्ध पूर्णिमा के दिन शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने श्राद्ध पूर्णिमा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू कर दिया और शनिवार को भोर होते ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों व असहाय लोगों को भोजन कराया और दक्षिणा व वस्त्र आदि दान किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का मिष्ठान्न व भोजन से पूजा अर्चना की और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















