हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपिटाई करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है जब हापुड़ के गोलमार्किट में एक दुकान के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर गुस्साए दुकानदार और उसके कुछ साथी आग बबूला हो गए। इस दौरान दुकान के बाहर मौजूद कुछ दबंगों ने वाहन स्वामी पर हमला कर दिया और घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो कन्फैक्शनरी की दुकान के संचालकों से भी सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने थाना हापुड़ देहात निवासी पीड़ित की तहरीर पर शाहरुख निवासी नई आबादी, शाजिद, आकिल निवासी मोती कॉलोनी तथा सोहेल निवासी कोटला मेवतियान के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,352,325 के तहत मुकदमा दर्ज कर शाहरुख, आकिल और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि गोलमार्किट में दुकानों के बाहर अतिक्रमण लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस प्रशासन सभी इस ओर आंखें मीच लेते हैं।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























