हापुड़ की तीन शिक्षिकाएं प्रयागराज में सम्मानित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा का उत्थान, शिक्षक का सम्मान और मानवता का कल्याण केवल शिक्षकों द्वारा एकजुट होकर कार्य करने से और अच्छा कार्य करने वालों को प्रेरित करने से ही हो सकता है। इसी विचारधारा पर तैयार स्वैच्छिक शिक्षकों का समूह ‘मिशन शिक्षण संवाद’ जिसकी प्रयागराज टीम द्वारा राज्य स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन 24 व 25 दिसम्बर को प्रयाग संगीत समिति ऑडिटोरियम प्रयागराज में किया गया। इसका शुभारंभ फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने किया। कार्यक्रम में जनपद हापुड़ से तीन शिक्षिकाओं डॉ०रेणु देवी, शीतल सैनी एवं नीलम चानना को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में पहली बार नए सहयोगी के रूप में नीलम चानना ने प्रतिभाग कर अपने नवाचारों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया।वहीं जनपद हापुड़ में टीम के सक्रिय सहयोगी के रूप में शीतल सैनी एवं डॉ०रेणु देवी को कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद बनारस एवं प्रयागराज द्वारा शॉल, सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिशन शिक्षण संवाद के कार्यों का विस्तार दिखाने वाले अलग अलग स्टॉल एवं विभिन्न जनपदों के शिक्षकों द्वारा लगाई गई टी० एल० एम० प्रदर्शनी रही। साथ ही इस कार्यशाला में मिशन शिक्षण संवाद में शामिल बेसिक के शिक्षकों द्वारा तैयार E-सामग्री को अपने-अपने विद्यालय में प्रयोग को जाना।
साथ ही सभी कार्यकारिणी टीमों द्वारा अपने कार्यों का प्रदर्शन किया गया। हापुड़ से डॉ०रेणु देवी द्वारा मिशन शिक्षण संवाद द्वारा चलाई गई “महिला शक्ति संवाद”कार्यक्रम का पूरा परिचय दिया गया। सभी शिक्षकों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का अनुभव अपने विद्यालयों और बच्चों के साथ प्रयोग में लाकर अपने विद्यालय और जनपद को प्रेरक बनाने का संकल्प किया गया।जनपद हापुड़ से सम्मानित शिक्षकों को डाइट प्राचार्य दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक हापुड़ गजेंद्र सिंह एवं ब्लॉक धौलाना से संजय कौशल द्वारा बधाइयाँ एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!