हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शनिवार की सुबह गढ़ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर व्यापारी गोविंद के साथ हुई लूट के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है जिसमें एसओजी भी जांच कर रही है। रविवार की सुबह व्यापारी नेता बिजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, अशोक बब्ली थाना हापुड़ देहात पहुंचे और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
मामला शनिवार का है जब गोविंद कुलभूषण पुत्र जय भगवान के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच शुरू की। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। व्यापारियों ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस को सोमवार की सुबह तक का अल्टीमेटम दिया है। खुलासा न होने पर व्यापारी लामबंद होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।पुलिस ने मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























