हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में शनिदेव मंदिर में भगवान के दर्शन करने गए एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत सिंभावली ट्रक यार्ड के पास की है जहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सिंभावली निवासी पप्पू मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। इसी दौरान उसका सामना वहां मौजूद दो असामाजिक तत्वों से हुआ जिन्होंने पप्पू पर हमला कर दिया।
पप्पू ने बताया कि आरोपियों ने शराब पी हुई थी जिन्होंने पप्पू पर हमला कर दिया। हमले के बाद वह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पप्पू की गंभीर हालत को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र बक्सर ने पप्पू को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249
























