हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा: भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत एक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ग्राम पांची हापुड़ के सहयोग से नगर के जैन मंदिर परिसर में किया गया। शाखा अध्य्क्ष सौरभ कंसल ने बताया कि संस्था द्वारा पूरे सप्ताह संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक,शेक्षिक,धार्मिक एवं सेवा कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में लगभग 177 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के कुशल चिकित्सकों की टीम में डॉ. नेहा कौशिक (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. भारत भूषण (बवासीर,भगंदर विशेषज्ञ), डॉ. प्रियंका शर्मा (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल शर्मा (मधुमेह,ब्लड प्रेशर विशेषज्ञ) ने सभी रोगियों का निःशुल्क परीक्षण कर दवाई वितरित की।
श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…
Read more























