हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर एक सफेद रंग की I20 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालाँकि इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई। बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है जब श्रीनगर की ओर से एक i20 कार आई और रोड के सामने रेलवे रोड पर स्थित डिवाइडर से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। कार का चालक कार को संभाल नहीं पाया जिससे गाड़ी सीधे डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी के टकराने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस कोई घायल नहीं हुआ लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041
























