👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना सिंभावली में एक नटवरलाल की तलाश में राजस्थान पुलिस पहुंची और क्षेत्र में दबिश दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जनपद माधुपुर के थाना सिवाई में तैनात सब इंस्पेक्टर उम्मीद लाल का कहना है कि राजस्थान में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें ठगने का आरोपी फरार चल रहा है जोकि सिंभावली का रहने वाला है जिसके खिलाफ लाखों की ठगी का आरोप है। इस संबंध में राजस्थान पुलिस ने गुरुवार को सिंभावली में दबिश दी।






















