हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित राजीव विहार कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ दबंग एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बचाव करने आई एक महिला को भी दबंग खदेड़ देते हैं और जमकर लात घूसों की बरसात करते हैं।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां राजीव विहार कॉलोनी में गुरुवार रात कुछ दबंग आ धमके और एक युवक को सड़क पर लिटाकर जमकर पीटा। पिट रहे युवक को बचाने आई महिला को भी इन दबंगों ने खदेड़ दिया। अगर वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो एक ने पीटने के लिए हाथ में कड़ा भी लिया हुआ है। वहीं बाकी दबंग गंदी-गंदी गालियां देकर युवक पर जमकर लात-घूसों की बरसात कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588
























