हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित शंकर गंज में निर्माणाधीन तीन मंजिलें अवैध व्यवसायिक भवन को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बिल्डिंग को खाली करने का आदेश दिया है, ताकि अवैध भवन को सील करके अग्रिम कार्रवाई का अंजाम दिया जा सके।
बता दें कि प्रवर्तन दल जब गुरुवार की शाम को बिल्डिंग को सील करने पहुंचा था तो भवन का प्रथम तल माल से भरा था और तीसरी मंजिल पर निर्माण चल रहा था। प्रवर्तन दल ने बिल्डिंग स्वामी का भवन से माल निकाल लेने को कहा है, ताकि अवैध निर्माण को रोकने हेतु बिल्डिंग को सील किया जा सके।
बताया जाता है कि बिल्डिंग निर्माण कार्य तो अवैध है ही, साथ ही ब्लैक मनी का निवेश भी किया जा रहा है। आयकर विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























