👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 80 पव्वे तस्करी की शराब बरामद की है।
बाबूगढ़ पुलिस ने कुचेसर चौपला के सतेंद्र को 50 पव्वे देशी शराब, हाफिजपुर पुलिस ने गांव चितौली के राशिद को 30 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने-अपने इलाके में शराब बेचना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा।





















