हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पोक्सो तृतीय कमलेश कुमार ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
आपको बता दें कि जनपद गाजियाबाद क्षेत्र के थाना मसूरी के गांव ढबारसी निवासी उम्मेद अली ने थाना हाफिजपुर में एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसके अनुसार उम्मेद ने अपनी बहन नन्ही का निकाह हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी नईम के साथ किया था। नईम लगातार दहेज की मांग करता रहा जिससे परेशान होकर नन्ही ने 2019 में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज किया और चार्जशीट न्यायालय में पेश की। सुनवाई के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कमलेश कुमार ने नईम को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333























