👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी और राणा डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वागीश दिनकर की साहित्यामृतम् पुस्तक को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। बीए फाइनल वर्ष के पाठ्यक्रम में पुस्तक शामिल होने से पूर्व प्राचार्य को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ वागीश ने बताया कि उनकी पुस्तक को नई शिक्षा नीति के आधार पर शामिल किया गया है।



























