हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के एस एस वी डिग्री कॉलेज के गणित विभाग में , गणित दिवस के अवसर पर , करियर काउंसलिंग एवं एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो के तत्वावधान में बुधवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक “ विद्यार्थी , नेट , जे आर एफ , गेट एग्जाम की तैयारी कैसे करें “ रहा। कार्यक्रम में व्याख्यान ध्रुव कुमार गुप्ता दवारा किया गया। प्राचार्य डॉ आर के शर्मा द्वारा छात्रों को गणित दिवस पर प्रेरित किया गया , उन्होंने कहा कि रामानुजन जिनके कारण गणित दिवस मनाया जाता है भारतीय थे , इस पर हमें गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि दृढ संकल्प व समर्पण से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ नीनू अग्रवाल ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।डॉ राहुल उज्जवल ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतू मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ सुबोध कुमार, डॉ सतेंद्रपाल , डॉ ऋषिपाल सिंह , डॉ शरद कुमार , डॉ अंशु अग्रवाल , डॉ दीपक कुमार , श्रीमती स्वाति गर्ग एवं आयुषी गर्ग आदि उपस्थित रहे।


























