
हापुड़: दुकान के ताले तोड़कर गैस कटर, ग्राइंडर चोरी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। चोरों ने अब हापुड़ की दिल्ली रोड पर सेंचुरी के सामने स्थित एक ट्राली बनाने की दुकान में धावा बोला जिन्होंने दुकान के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया और दुकान से मशीन चुराकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह दुकान का मालिक जब दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसके बाद उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शमशाद अली की दिल्ली रोड पर ट्राली बनाने की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से रात 2:00 बजे तक काम कर रहे थे। सोमवार की रात वह 9:00 बजे दुकान का ताला लगाकर घर चले गए। बराबर स्थित प्लॉट से चोर आए जिन्होंने लीड, पाइप कटर, गैस कटर, ग्राइंडर मशीन आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। जब वह मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















