👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने हरियाणा से शराब की तस्करी कर अवैध रुप से धन अर्जित करने वाले शराब के दो धंधेबाजों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
थाना पिलखुवा के गांव सिखैड़ा के मौहम्मद शमशाद उर्फ शमशार तथा मौहल्ला मंडी के मोनी पर हरियाणा से देशी संतरा ब्रांड की 150 पेटी शराब लाकर बेचने का आरोप है। आरोप के अनुसार आरोपियों ने समाज में भय व आतंक पैदा करने तथा धन अर्जित करने के उद्देश्य से गैंग बना कर शराब का धंधा किया है।
पुलिस शराब के धंधेबाजों की सम्पत्ति का ब्यौरा एकत्र कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत धंधेबाजों की सम्पत्ति जब्त की जाएगी।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























