हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जो सुरक्षित हो। चोरों ने अब विधायक विजयपाल आढ़ती के घर के पास खड़ी कार को निशाना बनाया है जहां गाड़ी के तीन पहिये चोर चोरी कर ले गए। चोरों के आतंक ने पुलिस की पैट्रोलिंग की पोल खोल दी है।
बता दें कि मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी का है जहां विधायक के घर के पास एक नोएडा नंबर सैंट्रो कार खड़ी थी। मंगलवार की देर रात चोर किसी समय आए और गाड़ी के तीन पहिये चुराकर ले गए। बुधवार की सुबह जब वाहन स्वामी कार के पास पहुंचा तो देखकर दंग रह गया। गाड़ी के तीन पहिये गायब थे। मामले की जानकारी वाहन स्वामी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
चोरों के इस आतंक से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों को तीन टायर निकालने और उन्हें ले जाने में समय जरुर लगा होगा। ऐसे में पुलिस की व्यवस्था अगर चाक चौबंद रहती तो शायद चोरों को चोरी करने में सफलता हाथ नहीं लगती।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























