👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस का गुंड़ों की धरपकड़ का अभियान जारी रहा। हापुड़ पुलिस ने गांव फरीदपुर गौसाई के कपिल को तमंचा व कारतूस सहित, हर्ष विहार हापुड़ के सूरज उर्फ लिंडर को भी तमंचा व कारतूस सहित, धौलाना पुलिस ने गेसूपुर के सिराजुद्दीन को तमंचे के साथ, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दौताई के आमिर को तमंचा व दो कारतूस के साथ, बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव देहरा के पुष्पेन्द्र को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























