हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या ने नागरिकों की बेचैनी को और बढ़ा दिया है। गुरुवार को जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के अन्तर्गत धौलाना व पिलखुवा तथा हापुड़ ब्लॉक में मिले कोरोना संक्रमण के 27 नए मरीजों से यह संख्या बढ़कर 324 हो गई। राहत भरी खबर यह है कि जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने से कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ होकर घरों को लौट रहे हैं। अभी तक पचास प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक आठ कोरोना मरीजों का निधन हो चुका है। मृतक मरीज मधुमेह व हाईब्लडप्रैशर, सांस आदि रोगों से पहले से ही ग्रसित थे। (ehapurnews.com)
जानें कहां से मिले मरीज:
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को मिले कोरोना संक्रमित 27 मरीजों में से 23 मरीज आर्यनगर पिलखुवा तथा दो मरीज बड़ा बाज़ार धौलाना तथा हापुड़ ब्लॉक के गांव असौड़ा से एक तथा एक अन्य है। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की है तथा नगर पालिका परिषद को सैनिटाईजेशन के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करेगी। (ehapurnews.com)
ये इलाके हुए सील:
पिलखुवा के मौहल्ला आर्यनगर, मौहल्ला गढ़ी, मढ़ैया जाटान, मोहन नगर, रजनी विहार, चंडी मंदिर, गढ़ी खटीकानपुरा, गांधी कॉलोनी, न्यू किशन गंज, किशन गंज, सद्दीकपुरा तथा न्यू शिवाजी नगर, शैलेश फार्म, अचफल गढ़ी, न्यू आर्य नगर, इस्लाम नगर, पैदापुरी, गढ़ी कन्ख्ली को बफर ज़ोन घोषित किया गया है। जबकि धौलाना के प्रभावित स्थल से 250 मीटर अथवा पूरा मौहल्ला जो भी कम हो तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से आज रात्रि से अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रुप से सील किए जाने का निर्देश दिया है। (ehapurnews.com)
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यक्ति इस दौरान अपने-अपने घरों में रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:
























