हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 64 वीं बोर्ड बैठक हुई जिसमें 12 में से सात प्रस्ताव पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। बता दें कि इस दौरान आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नियन्त्राधीन अभीकरणों की संपत्तियों की किश्तों पर ब्याज की दरों में समानता रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ, प्राधिकरण की आनंद विहार प्रीत विहार द्वितीय एवं प्रीत विहार विस्तार आवासीय योजनाओं में दुर्बल आय वर्ग अल्प आय वर्ग और मध्यम वर्ग आय के अवशेष रिक्त आवासीय भवनों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए जाने पर भी सहमति बनी। वहीं विशेष अनुमति किठोर रोड पर स्थित ग्राम असौड़ा में पेट्रोल पंप और फिलिंग स्टेशन का शमन मानचित्र का प्रस्ताव पास हुआ, एनएच 9 पर ग्राम गढ़ बांगर में पेट्रोल पंप फिलिंग स्टेशन के निर्माण के लिए अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ, आनंद विहार आवासीय योजना के पॉकेट एच में ग्रुप हाउसिंग, भूखंड संख्या में नेतृत्व भूमि को एकल आवासीय में परिवर्तित किए जाने पर सहमति बनी, ग्राम पटना में पेट्रोल पंप फिलिंग स्टेशन का मानचित्र की अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























