हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण के विरोध में जारी किसानों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक संगठनों ने धरने पर पहुँच कर किसानों को अपना समर्थन दिया। वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड भी राजनीति करने के लिए धरने में शामिल हो गई। इस दौरान सिसायत की आग पर सपा ने भी रोटियां सेक ली। आपको बता दें कि यह मामला साल 2008 से चल रहा है। साल 20012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी भी सत्ता में रही लेकिन उस दौरान कोई भी सपाईया प्रदर्शन के मैदान में नहीं आया। अब जब सरकार बदल गई है तो सभी मैदान में उतरकर चुनावी रोटी सेकने लगे।
खुद की सरकार में इस मुद्दे का हल न निकलवाने वाले दूसरे की सरकार में मैदान में उतरे हैं और ज़़ोर शोर से विरोध कर रहे हैं। राजनीति का यह रंग शायद चुनाव के चलते हुए चढ़ा है लेकिन ऐसा न हो की कहीं यह रंग फीका पड़ जाए। शुक्रवार को शामिल हुए लोगों में नूतन प्रकाश त्यागी, हर्षवर्धन त्यागी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत, एमएलसी मेरठ राकेश यादव के बेटे सार्थक यादव आदि मौजूद रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























