हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में खाकी वर्दीधारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वर्दीधारी बाइक में कई चाबियां लगाकर उसका लॉक खोलकर लेजाने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही यह लॉक खोलने में कामयाब होता है जो कुछ लोग उसे रोक लेते हैं और कुछ लोग इसकी करतूत को कैमरे में कैद कर लेते हैं। अगर इस खाकी वर्धीधारी को संदिग्ध की संज्ञा भी दी जाए तो गलत नहीं होगा।
बता दें कि मामला शनिवार का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास कई बाइकें खड़ी थी। तभी खाकी वर्दीधारी वहां पहुंचता है और कई चाबियों के जरिए बाइक का लॉक खोलने की कोशिश करता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे देखलेते हैं और कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं। जब बाइक का लॉक खुल जाता है तो वह उसे ले जाने का प्रयास करता है लेकिन दो लोग उसे रोक लेते हैं।
यह वीडियो वर्दीधारी पर कई सवाल खड़े कर रही है? आखिर क्यों यह वर्दीधारी इस तरह बाइक का लॉक खोलकर उसे ले जा रहा था, वहीं किसकी शह पर बाइक का लॉक दिनदहाड़े खोला गया? यह भी जांच का एक पहलू है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























