हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से चार किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की पहचान हापुड़ के मौहल्ला नवीकरीम के महताब के रुप मे हुई है। पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस गुरुवार की रात को गश्त पर थी कि सोलाना तिराहा के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने महताब के कब्जे से दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।
जबकि धौलाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी गांव खैरपुर खैड़ाबाद के राहुल से दो किलो गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने इलाके में मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करना स्वीकार किया है।























