हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने अल्लाहबख्शपुर के पास स्थित एक ढाबे पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम ने बताया कि हाईवे पर स्थित कान्हा श्याम ढाबा एमआरपी से अधिक कीमत पर सामान बेच रहा था। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने औचक निरीक्षण किया जिसमें कीमत से ज्यादा खाद्य सामग्री बेचता हुआ पकड़ा गया। विभाग ने ढाबे के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























