हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव रसूलपुर बहलोलपुर की एक बेटी जब दहेज लालचियों की प्रताड़ना से तंग आ गई तो विवाहिता ने पति सहित आठ ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी फरार है।
गांव रसूलपुर बहलोलपुर की प्रियंका की शादी गांव सिमरोली के अरुण कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि प्रियंका के ससुरालिए दहेज को लेकर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे और उत्पीड़न करते थे। प्रियंका के लिए मारपीट व प्रताड़ना जब असहनीय हो गई तो उसने मायके में शरण ली। प्रियंका ने पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी, ननद व मौसेरी सास के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























